जिले में क्रिकेट का होगा विकास: सांसद

Updated at : 15 Feb 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में क्रिकेट का होगा विकास: सांसद

जिला क्रिकेट अंडर-19 क्रिकेट के खिलाड़ियों ने राज्य में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया गया है. खिलाड़ियों के सम्मान में शनिवार को जिला खेल स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला क्रिकेट अंडर-19 क्रिकेट के खिलाड़ियों ने राज्य में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया गया है. खिलाड़ियों के सम्मान में शनिवार को जिला खेल स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह थे. उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके लिए वे बधाई के पात्र है. खेल के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं. इसे बेहतर कैरियर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिले में क्रिकेट के विकास को लेकर हर संभव मदद के लिए वे तैयार हैं. कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष पूनम देवी व जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता व सुरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार व कमेटी के सदस्य शैलेश कुमार ने सभी अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया. कर्यक्रम के बाद सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया. झारखंड स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से मिली नगद राशि खिलाड़ियो के बीच वितरण किया गया. अध्यक्षता संघ के अघ्यक्ष पंकज सिंह व संचालन सचिव अमलेश सिंह ने किया. मौके पर चतरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, असीम कुमार बाग, जय कुमार सिंह, रामदेव सिंह, मनोज प्रसाद, आनंद सिंह, संतोष पांडेय, लाल आशीष नाथ शाहदेव, मिलन शुक्ला, नागमणी कुमार, आशीष गुप्ता, प्रमोद प्रसाद, नीरज सिंह, अनूप कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, डॉ चंदन समेत काफी संख्या में खिलाड़ी उप्सथित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola