ePaper

राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर : पंकज सिंह

Updated at : 03 Nov 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर : पंकज सिंह

राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर : पंकज सिंह

विज्ञापन

लातेहार ़ चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा ने सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि झारखंड की इस सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य के सरकारी अस्पतालों में आये दिन हृदय विदारक घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 13 जनवरी 2021 को ही राज्य में संचालित ब्लड बैंकों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये थे, परंतु राज्य सरकार ने इसे हल्के में लिया और केवल खानापूर्ति की गयी. उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही का भयावह परिणाम आज झारखंड की जनता भुगत रही है. जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक, दवाइयां, बेड और एंबुलेंस की काफी कमी है. गरीब जनता को अब सरकारी अस्पतालों में मौत मिल रही है. उन्होंने कहा कि चाईबासा सदर अस्पताल की यह घटना स्वास्थ्य विभाग की अक्षम्य लापरवाही का प्रमाण है. चिकित्सा संसद प्रतिनिधि डॉ चंदन ने कहा कि अब जनता सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से पहले सैकड़ों बार सोचने को विवश है. लातेहार के स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार अनियमितता की खबरें आ रही है. पिछले रविवार को होटवाग स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम की लापरवाही से एक नवजात की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. धरना के बाद भाजपा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपयुक्त को सौंपा. इसमें राज्यपाल से दोषी अधिकारियों और भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गयी है. धरना में सांसद प्रतिनिधि वंशी यादव, छोटू राजा, गाेविंद प्रसाद, मुकेश पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, राजू दास, प्रमोद प्रसाद, मनोज कुमार, पिंटू रजक, बबन पासवान, आनंद सिंह, गौरव दास समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. चाईबासा सदर अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित गरीब आदिवासी बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा ने सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि झारखंड की इस सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. राज्य के सरकारी अस्पतालों में आये दिन हृदय विदारक घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने 13 जनवरी 2021 को ही राज्य में संचालित ब्लड बैंकों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये थे, परंतु राज्य सरकार ने इसे हल्के में लिया और केवल खानापूर्ति की गयी. उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही का भयावह परिणाम आज झारखंड की जनता भुगत रही है. जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक, दवाइयां, बेड और एंबुलेंस की काफी कमी है. गरीब जनता को अब सरकारी अस्पतालों में मौत मिल रही है. उन्होंने कहा कि चाईबासा सदर अस्पताल की यह घटना स्वास्थ्य विभाग की अक्षम्य लापरवाही का प्रमाण है. चिकित्सा संसद प्रतिनिधि डॉ चंदन ने कहा कि अब जनता सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से पहले सैकड़ों बार सोचने को विवश है. लातेहार के स्वास्थ्य केंद्रों में लगातार अनियमितता की खबरें आ रही है. पिछले रविवार को होटवाग स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम की लापरवाही से एक नवजात की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. धरना के बाद भाजपा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपयुक्त को सौंपा. इसमें राज्यपाल से दोषी अधिकारियों और भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गयी है. धरना में सांसद प्रतिनिधि वंशी यादव, छोटू राजा, गाेविंद प्रसाद, मुकेश पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, राजू दास, प्रमोद प्रसाद, मनोज कुमार, पिंटू रजक, बबन पासवान, आनंद सिंह, गौरव दास समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola