बहन को नौकरी दिलाने के लिए डीइओ ने मेरिट लिस्ट में की छेड़छाड़, अब होगी कार्रवाई

Corruption in Jharkhand: झारखंड के लातेहार जिले में एक पदाधिकारी ने अपनी बहन को नौकरी दिलाने के लिए मेरिट लिस्ट में ही छेड़छाड़ कर दी.
Corruption in Jharkhand|लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में संचालित ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय में आदिवासी आवेदिका अनास्तासिया खेस की मेधा सूची व उत्तरपुस्तिका में छेड़छाड़ कर जिला शिक्षा अधीक्षक प्रिंस कुमार ने अपनी सगी बहन प्रियंका कुमारी को सहायक अध्यापक नियुक्त करा दिया है.
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस मामले की जांच करायी. इसमें डीइओ श्री कुमार पर पद का दुरुपयोग करते हुए सगी बहन प्रियंका को सहायक अध्यापक नियुक्त कराने का मामला सत्य पाया गया है. प्रियंका को लाभ पहुंचाने की नीयत से मेधा सूची में अनास्तासिया खेस को कुल छह विषय में प्राप्तांक 89.5 के स्थान पर 60 अंक दिखाये गये.
मामले की जांच में डीइओ श्री कुमार पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह प्रधानाध्यापक पर दबाव डालकर नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रतिकूल काम करने के आरोप प्रमाणित हुए हैं. उपरोक्त मामले में डीइओ श्री कुमार पर विभागीय कार्रवाई के संचालन के लिए कार्मिक विभाग के आदेश के आलोक में कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गयी है. इस पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन भी प्राप्त कर लिया गया है.
चयनित अभ्यर्थी के कम अंक दर्शाये
ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय में सहायक अध्यापक के एक पद पर बहाली होनी थी. इसमें लातेहार से प्रियंका कुमारी, सिमडेगा की अनास्तासिया खेस, समीर बारला व अमरदीप नगेसिया ने आवेदन दिया था. 30 नवंबर 2022 को विद्यालय में लिखित परीक्षा ली गयी. 19 दिसबंर 2022 को सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गयी.
जांच के बाद चयन समिति ने अनास्तासिया खेस को चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ चार जनवरी 2023 को विद्यालय बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही प्रियंका का चयन गलत तरीके से कर लिया गया. अनास्तासिया ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी. इस मामले में तीन स्तर पर जांच हुई जिसमें मामला सत्य पाया गया.
Also Read : झारखंड में भ्रष्टाचार की नित्य नयी परिभाषा गढ़ रही सरकार : शिवराज सिंह चौहान
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




