वार्षिक पशु मेला को लेकर चल रहा विवाद फिर गर्माया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 8:45 PM
अलौदिया पंचायत अंतर्गत शुक्रबाजारटांड़ परिसर में लगनेवाले वार्षिक पशु मेला को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को एकबार फिर गर्मा गया.
चंदवा. अलौदिया पंचायत अंतर्गत शुक्रबाजारटांड़ परिसर में लगनेवाले वार्षिक पशु मेला को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को एकबार फिर गर्मा गया. ज्ञात हो कि यहां लगनेवाले वार्षिक पशु मेला को लेकर अलौदिया निवासी सीमा देवी व संतोष जायसवाल ने अंचल में आवेदन देकर आपत्ति जतायी थी. आवेदन में कहा गया था कि यह उनकी रैयती भूमि है. इस वजह से यहां मेला का आयोजन नहीं होने दें. गुरुवार की सुबह उक्त स्थल पर काफी लोग जमा हो गये. विधि व्यवस्था को लेकर तत्काल अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार, सीआइ ऋषिदेव कमल सदल-बल यहां पहुंचे. यहां दोनों पक्षों के साथ ग्रामीणों की भी बात सुनी. मेला व बाजार बंदोबस्त के संवेदक को मेला में क्या-क्या लगाना है, इसकी जानकारी विस्तार से दी. इस बीच स्थानीय महिलाओं यहां मेला का आयोजन नहीं रोकने की मांग पर गड़ गयीं. प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाते हुये कहा कि वर्तमान में चुनाव के निमित आचार संहिता लागू है. मौके पर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के बाद ही मेला में किसी प्रकार का खेल-तमाशा लगाया जायेगा. बाजारटांड़ की भूमि विवाद पर पूछे जाने पर कहा कि वर्तमान में मामला न्यायालय में चल रहा है. जब तक निर्णय नहीं आ जाता, तब तक स्थिति यथावत रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










