पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन

लातेहार ़ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव के नेतृत्व में शनिवार को समाहरणालय गेट के समीप प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. कांग्रेस पार्टी आम जनता की इस आवाज को सड़क से सदन तक पुरजोर तरीके से उठायेगी. जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में जुटी है. यदि जल्द ही कीमतों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी. अल्पसंख्यक अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से हर वर्ग त्रस्त है. युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, प्रदेश सचिव रविंद्र राम, गूंजर उरांव, हिसामुल अंसारी, पिंटू सिंह, बृंद बिहारी यादव, मोती उरांव, प्रिंस गुप्ता, दरोगी यादव, असगर खान, विश्वनाथ पासवान, तेतर यादव, टिंकू बाबू, अख्तर अंसारी, फूलचंद यादव, मनोज पासवान, वाजिद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, हसमद अंसारी, सुरेंद्र उरांव, संतोष रजक, इमरान अंसारी, शहजाद व अफरोज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola