संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन

लातेहार. नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नवसाक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) द्वारा लातेहार जिले के 10 प्रखंडों में 432 विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था. इसमें 25 हजार नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा को लेकर जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्र को कंट्रोल रूम बनाया गया था. मंडल कारा लातेहार में चल रहे जन चेतना केंद्र का औचक निरीक्षण भारत सरकार से आयी वाणी गर्ग ने किया. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने किया. इसके अलावा जिला साक्षरता समिति के सचिव मनोज कुमार निराला, नोडल पदाधिकारी उल्लास राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रांची, ऋषिकेश कुमार, संदीप प्रजापति निलेश कुमार, रोहित कुमार, अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, सुधा कुमारी, मो इदरिश, संतोष कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभायी. गारू प्रखंड में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

गारू (लातेहार). प्रखंड में शारदीय नवरात्र पर सोमवार को पूजा पंडालों मे विधिवत कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गया. प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम तथा मुख्य बाजार के दुर्गा बाड़ी में पूजा समिति ने कलश स्थापना की़ कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ किया गया. जो इस वर्ष नवरात्र महादशमी तक चलेगा. कलश स्थापना में दोनों जगहों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शारदीय नवरात्र पर कई श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना अपने घरों में कर विधिवत पूजा शुरू की. प्रखंड के बारेसाढ़ थाना मुख्यालय के अलावा कबरी, कोटाम, रूद तथा सरयू प्रखंड में भी कलश स्थापना की गयी. इसके बाद दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान पूजा पंडाल बनाने का कार्य प्रगति पर है. मौके पर विनोद प्रसाद, बबलू प्रजापति, सुरेश प्रसाद, तुलसी प्रजापति, दिनेश प्रसाद, विनय प्रजापति, लहसन राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola