कार और बाइक में टक्कर, तीन घायल

Updated at : 05 Jun 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
कार और बाइक में टक्कर, तीन घायल

प्रखंड मुख्यालय स्थित पांकी मोड़ के समीप बुधवार को एक कार व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड मुख्यालय स्थित पांकी मोड़ के समीप बुधवार को एक कार व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान रोन्हे, गोनिया-बारियातू निवासी मंटू भगत (पिता जलेंद्र भगत), आशीष भगत (पिता मंगलदेव भगत) व काली भगत (पिता सुखदेव भगत) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर चंदवा प्रखंड में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पांकी मोड़ के समीप चतरा की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद आशीष भगत को रिम्स रेफर कर दिया गया.

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

बालूमाथ. बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों में कार्तिक उरांव व विनोद उरांव (ग्राम सिमरटांड़, बड़गांव-टंडवा) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बालूमाथ में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. इसी क्रम में मगध कोलियरी की ओर जा रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कार्तिक उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola