कोयला लदा हाइवा घरों में घुसा, चालक की मौत

Updated at : 28 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदा हाइवा घरों में घुसा, चालक की मौत

थाना क्षेत्र के रेवतकला गांव में बीती रात कोयला लदा एक हाइवा (जेएच-16एफ-8602) अनियंत्रित होकर दो घरों को ध्वस्त करते हुए अंदर जा घुसा.

विज्ञापन

मनिका. थाना क्षेत्र के रेवतकला गांव में बीती रात कोयला लदा एक हाइवा (जेएच-16एफ-8602) अनियंत्रित होकर दो घरों को ध्वस्त करते हुए अंदर जा घुसा. इस हादसे में हाइवा चालक कुंदन यादव (23) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे घटी. हादसे में उप-चालक जगदीश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार हाइवा बालूमाथ से कोयला लोड कर रेवत होते हुए जा रहा था. इसी दौरान रेवत गांव के समीप हाइवा अनियंत्रित होकर नागेश्वर यादव के घर और होटल को तोड़ते हुए राजकुमार यादव के घर में जा घुसा. हालांकि दोनों घरों के लोग हताहत नहीं हुए. हादसे में मौके पर ही चालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए मृत चालक कुंदन के चाचा सुनील यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना प्रभारी शशि कुमार को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. घायल जगदीश को रांची रेफर कर दिया गया.

कोयला के कागज की हो रही है जांच: इधर, बालूमाथ से कोयला लेकर आ रहे हाइवा के मालिक और काेयला के कागजातों की जांच की जा रही है. पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारी को कोयला लदे हाइवा के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी नहीं दी है. पुलिस अपने स्तर से ही कोयला के वैधता की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola