रमजान को लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई

रमजान का चांद नजर आने के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पाक माह रमजान शुरू हो जायेगा.
बारियातू. रमजान का चांद नजर आने के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पाक माह रमजान शुरू हो जायेगा. प्रखंड अलहेलाल कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद खोबैब आलम एवं सचिव मो शमीम अंसारी ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान नौवां महीना होता है. शनिवार की शाम चांद नजर आने के बाद रात्रि से विशेष नमाज तरावीह का आयोजन प्रखंड के मस्जिदों व मदरसों में किया जायेगा. कहा कि रमजान के महीने में इबादत, रोजा और नेकियों का सिलसिला जारी रहेगा. इधर, रमजान को लेकर मस्जिदों व मदरसों का रंगरोगन के साथ लाइट सजाने का काम शुरू हो गया है. रमजान को लेकर बाजार में चहल-पहल भी बढ़ गयी है. खजूर, फल एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी बढ़ गयी है. मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










