पीएलवी व पुलिस की पहल पर बालक का रेसक्यू, परिजनों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
पीएलवी व पुलिस की पहल पर बालक का रेसक्यू, परिजनों को सौंपा

पीएलवी व पुलिस की पहल पर बालक का रेसक्यू, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन

चंदवा़ अलौदिया पंचायत के टुढ़ामू गांव से शुक्रवार की रात एक 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया. उक्त कार्रवाई में पीएलवी (पारा लिगल वोेलेंटियर) राजेश प्रसाद तथा चंदवा पुलिस ने अहम भूमिका निभायी. इस संबंध में पीएलवी राजेश ने बताया कि नाबालिग टोंकीसूद (पतरातू-रामगढ़) का रहनेवाला है. बताया कि चंदवा के रहनेवाले एक व्यक्ति का ससुराल टोंकीसूद गांव में है. उसने बच्चे को ईंट भट्ठा में काम दिलाने का झांसा देकर तीन दिन पूर्व चंदवा ले आया था. बच्चे के माता-पिता को मामले की जानकारी मिलने के बाद वे चंदवा पहुंचे. टोरी रेलवे जंक्शन पर अपने कुछ जान-पहचान लोगों से बातचीत की. उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी से संपर्क करने की बात कही गयी. पीएलवी की पहल पर परिजनों ने चंदवा थाना को मामले की जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि बच्चे को कहीं बाहर ले जाने की तैयारी है. इसके बाद पीएलवी श्री प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस व परिजनों ने टुढ़ामू गांव में उसकी खोजबीन शुरू की. पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के निर्देश पर शशि रंजन सिंह व उनकी टीम ने टुढ़ामू गांव स्थित एक घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर चंदवा थाना ले आयी. कागजी प्रक्रिया के बाद बच्चे की परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. मौके पर कपिल कुमार, रिंकू कुमार,रवि ठाकुर,कृष साव,जनक साव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola