प्रमंडलीय मुखिया सम्मेलन में अमरवाडीह की मुखिया सुशीला सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडलीय मुखिया सम्मेलन में अमरवाडीह की मुखिया सुशीला सम्मानित

प्रमंडलीय मुखिया सम्मेलन में अमरवाडीह की मुखिया सुशीला सम्मानित

विज्ञापन

बारियातू़ पलामू प्रमंडल मुख्यालय में पांच मई को आयोजित सभी मुखिया के एकदिनी सम्मेलन में बारियातू के अमरवाडीह पंचायत की मुखिया सुशीला देवी को सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत श्रेणी में उत्कृष्ट पंचायत को लेकर किया गया था. पंचायत की मुखिया सुशीला देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. बीडीओ अमित कुमार पासवान व पंचायतीराज पदाधिकारी पंकज पांडेय ने बताया कि अमरवाडीह पंचायत ने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने, स्वावलंबन को बढ़ावा देने व गरीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य किया है. मनरेगा, स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण, कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन व सामाजिक योजनाओं के बेहतर संचालन के कारण पंचायत को यह उपलब्धि मिली है. उक्त सम्मेलन में पलामू प्रमंडल के 569 मुखिया गण व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. अमरवाडीह को पूरे प्रमंडल में द्वितीय स्थान मिला है. बीडीओ ने मुखिया सुशीला देवी के अलावे सभी कर्मी, स्वयं सेवी संस्था की महिला दीदी समेत सभी पंचायत वासियों को बधाई दी है. सुशीला देवी ने कहा कि यह सम्मान पंचायत के सभी कर्मी, सभी ग्रामीण, वार्ड सदस्य व अन्य प्रतिनिधि के प्रयास से मिला है. हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज

महुआडांड़. प्रखंड में चल रहे फादर मैकनमारा हॉकी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार सुबह आठ बजे होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह समेत कई अधिकारी शामिल होंगे. आयोजन समिति ने प्रखंड के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola