जनगणना 2027 का आगाज, 15 मई तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 May 2026 8:54 PM

विज्ञापन

जनगणना 2027 का आगाज, 15 मई तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले में भारत की जनगणना 2027 का विधिवत शुभारंभ हो गया है. उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर एक मई से 15 मई तक प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और स्व-गणना का कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने जिलावासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने और सटीक जानकारी साझा करने की अपील की है. नप अध्यक्ष ने पेश की मिसाल : अभियान को गति देने के लिए नगर पंचायत की टीम ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह के आवास पर पहुंचकर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करायी. इस मौके पर श्री सिंह ने स्वयं अपनी गणना सुनिश्चित की और नागरिकों से कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या संदेह में न रहें. उन्होंने प्रगणकों को सही आंकड़े देने पर जोर दिया ताकि भविष्य की सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके. दो चरणों में होगा कार्य : नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में विभाजित है. पहले चरण में हाउस लिस्टिंग हो रही है, इसके लिए 15 मई तक का समय निर्धारित है. पहले दिन नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने स्व-गणना पोर्टल का उपयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. इस दौरान नगर प्रबंधक डॉ आनंद किशोर दांगी, लेखापाल राहुल कुमार व अभिषेक कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola