ePaper

पहलगाम घटना के विरोध में निकला कैंडल मार्च

Updated at : 28 Apr 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम घटना के विरोध में निकला कैंडल मार्च

मुस्लिम नौजवान कमेटी लातेहार के तत्वावधान में रविवार की शाम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

लातेहार. मुस्लिम नौजवान कमेटी लातेहार के तत्वावधान में रविवार की शाम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया. लोगों ने आंतकी घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुस्लिम नौजवान कमेटी के सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. कैंडल मार्च शहर के अमवाटीकर मोड़ से समाहरणालय मोड़ तक गया. कार्यक्रम में समशुल होदा ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हमला कर पाकिस्तान ने कायराना हरकत किया है. जिस तरह आतंकियों ने धर्म पूछ कर लोगों को मारा इससे देश आहत है. आफताब आलम ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की. मुफ्ती मुदस्सर साहब ने घटना के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. जावेद अख्तर ने कहा कि इस घटना से देश को गमगीन है. मौके पर कारी जियाउद्दीन, हाफिज बरकतुल्लाह रिजवी, मौलाना गुलाम गौस, कारी इरफान रजा, हाफिज इदरीस, मो हाफिज, अब्दुल वकील, मौलाना नजीर, आफताब आलम, हाफिज अख्तर, हाफिज मुनीर, आजाद खान, अयूब अंसारी, गफूर अंसारी, शमशाद आलम, मो रिजवान, गुलाम मुस्तफा, एहसान अंसारी, इमदाद विक्की, मो साबिर, मो अजमेरी, मो इरशाद तौकीर, परवेज आलम व अरशद समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola