भीमा कोरे गांव में शौर्य दिवस मनाया गया

भीमा कोरे गांव में शौर्य दिवस मनाया गया
बरवाडीह. प्रखंड के संत रविदास नगर में शुक्रवार को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस दौरान लोगों ने एकजुट होकर शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना की ऐतिहासिक विरासत को स्मरण किया. मौके पर वक्ताओं ने बताया कि 1 जनवरी 1818 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के भीमा कोरेगांव में एक ऐतिहासिक युद्ध हुआ था. इस युद्ध में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की एक छोटी टुकड़ी, जिसमें बड़ी संख्या में महार समुदाय के सैनिक शामिल थे. उन्होंने पेशवा बाजीराव द्वितीय की विशाल सेना का सामना किया. सीमित संसाधनों और कम संख्या के बावजूद इन सैनिकों ने असाधारण साहस, अनुशासन और वीरता का परिचय दिया. इसी ऐतिहासिक महत्व के कारण भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. मौके पर रमेश राम, अजय दास, आलोक कुमार भारती, मिथलेश राम, रामसनेही राम, इंद्रदेव राम, लक्ष्मण राम, लालजीत राम, नितेश कुमार, राहुल कुमाल, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, सुरेश राम, गरिमा रश्मि, नवाब शौर्य व सूर्यांश समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




