निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरा बोलेरो, सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरा बोलेरो, सात लोग घायल

निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरा बोलेरो, सात लोग घायल

विज्ञापन

चंदवा़ रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चंदवा थाना अंतर्गत बोरसीदाग ग्राम के पास सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत के दौरान निर्माणाधीन पुल से नीचे एक बोलोरो (जेएच03एएस-9859) वाहन रविवार को गिर गया. घटना में बोलेरो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रीना कुमारी पिता बेचन उरांव, फूलमनिया देवी, सोनवा देवी, अरविंद उरांव, कार्तिक उरांव समेत अन्य शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार लोग कुड़ू प्रखंड के जोंनजो ग्राम से शादी समारोह से वापस बारियातू प्रखंड के बरछिया गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में बोरसीदाग गांव के समीप अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गया. घायलों की माने तो निर्माणाधीन पुल के पास कोई अवरोध नहीं था, ना ही किसी प्रकार का साइन बोर्ड था. जिसके कारण उक्त घटना घटी. घायल रीना कुमारी, पिंकी कुमारी को रिम्स रांची रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया गया है. बताते चले कि उक्त स्थान पर चार दिन में यह दूसरी घटना है. चार दिन पूर्व यहां रांची से आ रही एक एक्सयूवी कार भी इसी पुल के नीचे गिर गयी थी. लोगों ने फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी से निर्माण स्थल के पहले सूचना पट लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola