अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पांच घंटे एनएच जाम

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पांच घंटे एनएच जाम

अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पांच घंटे एनएच जाम

विज्ञापन

बालूमाथ़ चतरा-रांची मुख्य पथ पर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान चतरा के सिमरिया (नवादा) निवासी पवन कुमार (पिता शोभा गंझू) के रूप में हुई है. घायल अंकित कुमार (पिता ठुपा गंझू) को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे घर : जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चंदवा से शादी का कार्ड बांटकर देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने पवन को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम : हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बालूमाथ थाना चौक के समीप एनएच को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी उचित मुआवजे और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. बाद में प्रशासन और मां अंबे कंपनी की पहल पर मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा, मृतक के भाई को गार्ड की नौकरी और घायल के इलाज में मदद का लिखित आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ. इस हादसे के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola