बीडीओ ने किया आवास का निरीक्षण

Updated at : 13 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने किया आवास का निरीक्षण

प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने गुरुवार को मंगरा पंचायत में संचालित अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने गुरुवार को मंगरा पंचायत में संचालित अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया. बीडीओ ने आवास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश लाभुकों को दिया. मंगरा पंचायत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 77 अबुआ आवास आवंटित किया गया है. इसमें 34 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है. बीडीओ ने शेष योग्य लाभुकों का अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया है, ताकि बाकी लाभुकों को भी निर्माण की राशि निर्गत किया जा सके. वही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 85 आवास मंगरा पंचायत को मिला है. जहां पंचायत में लंबित आवास योजना का निरीक्षण किया गया. बीडीओ ने लाभुकों को जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने को कहा. लाभुक द्वारा आवास का राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले को एक सप्ताह के अंदर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने को सख्त निर्देश दिया गया है. इसके बाद भी आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुको के विरुद्ध राशि वसूली हेतु कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. बीडीओ की ओर से मंगरा पंचायत के हैंदेहास अमडीहा, मुर्गीडीह समेत पंचायत के अन्य गांवों में आवास का निरीक्षण किया. मौके पर पंचायत सचिव समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola