बीडीओ ने खाद-बीज दुकानों का किया निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
फोटो: 28 चांद 1 : जांच करते बीडीओ. | Prabhat Khabar Network

फोटो: 28 चांद 1 : जांच करते बीडीओ. | Prabhat Khabar Network

हेरहंज बीडीओ ने खाद-बीज दुकानों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. किसानों को उचित मूल्य पर खाद दें.

विज्ञापन

हेरहंज (लातेहार): उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर बीडीओ अमित कुमार ने हेरहंज एवं घुरे क्षेत्र के कई खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खाद-बीज की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति और निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जानकारी ली.

बीडीओ सबसे पहले घुरे स्थित सत्यम बीज भंडार पहुंचे. उन्होंने स्टॉक पंजी और अन्य अभिलेखों की जांच की. शिवान्स खाद-बीज दुकान के संचालक ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष दुकान का लाइसेंस बनवाया है और इस वर्ष खाद-बीज की बिक्री नहीं कर रहे हैं.

इसके बाद बीडीओ प्रमोद गुप्ता की दुकान पहुंचे, जहां दुकान बंद मिली. उन्होंने परिजनों को निर्देश दिया कि लाइसेंस के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं.

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित और उचित मूल्य पर ही खाद-बीज उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि अधिक कीमत वसूलने, अनियमितता बरतने या नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola