उन्नति का पहिया योजना के तहत 126 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

विद्यार्थियों के बीच किया गया साइकल वितरण | Prabhat Khabar Network
झारखंड के चंदवा प्रखंड में उन्नति का पहिया योजना के तहत रोल, सेरक और लोहरसी के 126 विद्यार्थियों को साइकिल बांटी गई। शिक्षा को बढ़ावा देने की अनूठी पहल।
चंदवा (लातेहार): कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत प्रखंड में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण किया गया. नौ जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत मंगलवार को रोल, सेरक और लोहरसी विद्यालय के 126 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई.
बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रखंड में कुल 1,795 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इनमें अब तक 1,700 विद्यार्थियों को साइकिल दी जा चुकी है. शेष विद्यार्थियों को भी अगले कुछ दिनों में साइकिल वितरित कर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा.
योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कुल 1,795 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जानी है. इनमें 936 बालिकाएं और 854 बालक शामिल हैं.
बताया गया कि आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों को माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए आवागमन एक बड़ी चुनौती होती है, जिससे कई बार उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है.
उन्नति का पहिया योजना विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने, पढ़ाई जारी रखने और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. मौके पर सुबोध कुमार चंदेल सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










