सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीआरपीएफ 11वीं बटालियन ने अपना 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. कमांडेंट रवि कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और बल के गौरवशाली इतिहास को याद किया.

विज्ञापन

लातेहारः प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सीआरपीएफ 11 बटालियन शिविर में सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता 11वीं वाहिनी के कमांडेंट रवि कुमार ने की. इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे भी कायम रखने का आह्वान किया.

विज्ञापन

समारोह की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद मुख्यालय स्थित क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट ने सलामी ली और जवानों को संबोधित किया. उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय एकता में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, सीआरपीएफ ने पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है.

कार्यक्रम के दौरान बल के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी दी गई. बताया गया कि स्वतंत्रता के बाद 28 दिसंबर 1949 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस का नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा था. वर्तमान में 247 बटालियनों के साथ सीआरपीएफ विश्व का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है और देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहा है.

मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमूल्या कूजुर, द्वितीय कमान अधिकारी रतीन्द्र चरण मिश्र व पितवास पंडा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola