बालूमाथ में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
बालूमाथ के चेताग गांव में शनिवार रात घर लौटते समय गणेश ठाकुर की छठ तालाब में डूबने से मौत हो गई. रात के अंधेरे में हादसा हुआ, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की.
बालूमाथ. थाना क्षेत्र के चेताग गांव में शनिवार रात तालाब में डूबने से गणेश ठाकुर (45) की मौत हो गयी. वह स्व मदन ठाकुर के पुत्र थे.
परिजनों के अनुसार, गणेश रात करीब आठ बजे साइकिल से बालूमाथ से अपने घर चेताग लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप स्थित छठ तालाब के पास असंतुलित होकर वह तालाब में गिर गये. रात होने के कारण उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था. गणेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें तालाब से बाहर निकाला.
इसके बाद उन्हें तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ दयानंद प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए