अकीदत और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 28 May 2026 10:08 PM

विज्ञापन

अकीदत और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन

लातेहार ़ मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे लातेहार जिले में अकीदत, एहतेराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की. अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से हाथ उठाकर मुल्क में अमन, चैन, शांति, खुशहाली और भाईचारे की बहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी. लातेहार शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे बकरीद की मुख्य नमाज अदा की गयी, जहां काफी संख्या में नमाजी जुटे. इसके अलावा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों जैसे करकट, अमावाटीकर, इचाक, रेलवे स्टेशन दुर्वा, नावागढ़ और तरवाडीह समेत विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में भी तय समयानुसार नमाज पढ़ी गयी. नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया. सभी ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए समाज में एकता बनाये रखने की अपील की. इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त करते नजर आयी़ महुआडांड़ में हर्षोल्लास के साथ मनी बकरीद

महुआडांड़. प्रखंड में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर जामा मस्जिद में इमाम रेयाजउद्दीन, गौसिया मस्जिद में मौलाना नौशाद आलम और मदीना मस्जिद में हाफिज खालिद की इमामत में सुबह 7 से 7:30 बजे नमाज अदा की गयी. नमाजियों ने देश में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और कब्रिस्तान जाकर मरहुमीन के लिए फातिहा पढ़ा. त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. सभी मस्जिदों व चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे. एसडीएम सुलेमान मुंडारी, एसडीपीओ पूजा कुमारी, बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को बकरीद की बधाई दी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola