ग्रीनफील्ड एकेडमी का आयुष राज बना जिला टॉपर

ग्रीनफील्ड एकेडमी का आयुष राज बना जिला टॉपर
चंदवा. ग्रीनफील्ड एकेडमी ने सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में नाम रौशन किया है. यहां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस बार यहां के आयुष राज गुप्ता ने 97.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वे सुरजदेव प्रसाद के पुत्र है. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है. अन्य मेधावी छात्रों में अमन राज (94.4%), मोहित पांडा (92.8%), मनीष रंजन (90%), सोनी कुमारी (90%) और आकांक्षा उरांव (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी. चेयरमैन आनंदी सोरेन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निदेशक अरविंद कुमार सिंह, सह निदेशक अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की. प्रधानाचार्या अन्नाकुट्टी ने बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया. कहा कि हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को न सिर्फ शैक्षणिक रूप से बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




