चालकों की सुरक्षा के लिए आंख जांच शिविर संपन्न

Published by :Akarsh Aniket
Published at :20 Apr 2026 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
चालकों की सुरक्षा के लिए आंख जांच शिविर संपन्न

चालकों की सुरक्षा के लिए आंख जांच शिविर संपन्न

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध-संघमित्रा क्षेत्र के चमातु ग्राम में ऑपरेटरों एवं चालकों के लिए आँखों की जाँच के लिए विशेष शिविर आयोजित की गयी. यह शिविर चमातू स्थित भीटीसी केंद्र में लातेहार जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ. शिविर का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि ड्राइविंग के लिए पर्याप्त हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके. साथ ही खदान क्षेत्र में जिम्मेदार और सतर्क ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देना भी अहम लक्ष्य रहा. इस दौरान कुल 59 ऑपरेटरों एवं चालकों ने अपनी आंखों की जांच करायी. जाँच के उपरांत जिन लोगों को आवश्यकता पायी गयी, उन्हें निःशुल्क लेंसयुक्त चश्मे भी वितरित किये गये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola