महिला समिति की पहल पर प्याऊ का उदघाटन

महिला समिति की पहल पर प्याऊ का उद्घाटन
बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध संघमित्रा क्षेत्र में सीसीएल के सीएसआर मद द्वारा संचालित अर्पिता महिला मंडल एवं मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति द्वारा बसरिया चौक स्थित स्टॉल लगाकर राहगीरों के बीच ठंडे पेय पदार्थ और फल का वितरण किया गया. इस दौरान राहगीरों को ठंडा पानी, सत्तू घोल, नींबू पानी, जलजीरा, छाछ, गुड़, चना, तरबूज, खीरा और लस्सी उपलब्ध कराया गया. तेज धूप और लू के बीच इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने महिला समिति के इस प्रयास की सराहना की. समिति की ओर से बताया गया कि यह सेवा कार्य पूरे गर्मी के मौसम में लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद और राहगीरों को राहत मिल सके. इस नेक कार्य में श्वेता कुमारी, ममता सडाला, निशा सिन्हा और रीना सिंह समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




