महिला मेठों का प्रशिक्षण संपन्न

Published by :Akarsh Aniket
Published at :20 Apr 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मेठों का प्रशिक्षण संपन्न

महिला मेठों का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन

महुआडांड़. प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को मनरेगा मेठ का प्रशिक्षण सह अर्द्धवार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. उक्त आयोजन लीड्स संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के महिला मेठ शामिल थे. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा की उपस्थिति में किया गया. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मेठों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने मजदूरों का ई-केवाइसी अनिवार्य रूप से कराने तथा एनएमएमएस ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने और मास्टर रोल संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है. प्रशिक्षण सत्र में मेठों को कार्य स्थल प्रबंधन, मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों के पालन की विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में 20 सक्रिय महिला मेठों को तकनीकी सहायता हेतु मेठ किट प्रदान किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola