स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल कॉलेज की विद्वार्थी. | Prabhat Khabar Network

चंदवा के अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। छात्रों ने पोस्टर मेकिंग के जरिए स्तनपान के महत्व का संदेश दिया।

विज्ञापन

चंदवा, लातेहार: प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के दौरान यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती के अलावा नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोल शिल्पी एक्का उपस्थित रहीं. सचिव श्री भारती ने कहा कि विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से काफी संवेदनशील संदेश दिया है. कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व, स्वास्थ्य लाभ व समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

जन्म के बाद सबसे पहले मां के दूध के पौष्टिक महत्व व शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गयी. प्रिंसिपल श्रीमती एक्का ने छात्र-छात्राओं से कहा कि स्तनपान शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है. मेडिकल व नर्सिंग छात्रों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज में इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करें.

मौके पर कई विद्यार्थी मौजूद थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola