जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की 14 दुकानों की नीलामी संपन्न

Updated:
विज्ञापन
जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की 14 दुकानों की नीलामी संपन्न

जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की 14 दुकानों की नीलामी संपन्न

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में नव निर्मित 14 दुकानों के आवंटन को लेकर शनिवार को ऑनलाइन ऑक्शन संपन्न हुआ. नीलामी के दौरान दुकानों के लिए आवेदक में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी. कई दुकानों की बोली उच्च स्तर तक पहुंच गयी. दुकान संख्या 109 के लिए रूपेश कुमार ने 7200 रुपये की सर्वाधिक बोली लगायी. वहीं, दुकान संख्या 110 के लिए सुमित कुमार ने 7000 रुपये, दुकान संख्या 115 के लिए कुणाल साहू ने 7200 रुपये और दुकान संख्या 120 के लिए अंकित प्रेस ने 7900 रुपये की सर्वाधिक बोली लगायी. इसके अलावा अन्य दुकानों के लिए भी छह हजार रुपये से अधिक की बोली लगने की जानकारी मिली है. ऑक्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. सभी दुकानों के आवंटन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा. कई गरीब जिन्होंने स्वरोजगार की तलाश में निविदा डाली थी, उन्हें बढ़ती डाक की बोली के कारण मायूसी हाथ लगी. अंडर-16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

चंदवा़ स्थानीय खेल स्टेडियम में रविवार को आरसीए के तत्वावधान में अंडर-16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी और उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्र ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं. युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी. उदघाटन मैच बचरा व लोहरदगा के बीच खेला गया. खबर लिखे जाने तक मैच जारी था. मौके पर मुखिया फूलजेंसिया टोप्पो, राजेश चंद्र पांडेय, आनंद वर्मा, आदर्श रविराज, विनय कुमार रिक्की और राजा तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola