पत्नी की हत्या के बाद शव जलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के कबरी कोटाम गांव
गारू. थाना क्षेत्र के कबरी कोटाम गांव निवासी राजू यादव ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से राजू यादव ने अपनी पत्नी के शव को जलाने का प्रयास किया. घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के करवा जंगल मे एक महिला का अधजला शव ग्रामीणों ने देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विशुनपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को बरामद किया. जिसमें महिला की पहचान सीमा देवी पति राजू यादव के रूप में हुई. इसके बाद विशुनपुर पुलिस ने इसकी सूचना गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार को दी. सोनू कुमार ने आरोपी पति राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार की देर शाम विशुनपुर पुलिस गारू पहुंची और आरोपी को अपने साथ गुमला ले गयी. मृतक के मायके वालो ने बताया कि राजू यादव हमेशा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही राजू उसके साथ मारपीट करता रहता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




