ePaper

प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार, कल मनेगा बसंत पंचमी का त्योहार

Updated at : 21 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार, कल मनेगा बसंत पंचमी का त्योहार

प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार, कल मनेगा बसंत पंचमी का त्योहार

विज्ञापन

चंदवा़ ऋतुराज बसंत का आगमन हो चुका है. बसंत के आगमन से मौसम भी खुशनुमा हो गया है. बसंत पंचमी को मनाये जानेवाले मां सरस्वती की पूजा को लेकर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में धूम है. पूजा की तैयारियां जोरों पर है. सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड के सभी सरकारी-गैर सरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थान व अन्य संस्था द्वारा व्यापक तैयारी जारी है. पूजा-पंडाल में साफ-सफाई व सजावट का कार्य चल रहा है. शहर में कई मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे है. दुबे जी का गोला, पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप प्रजापति मूर्तिकार समेत अन्य मूर्तिकार मां शारदे की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा को लेकर उत्साह है. प्रजापति मूर्तिकार ने बताया कि अब तक तीन सौ से अधिक प्रतिमा की बुकिंग ले चुके है. करीब-करीब सभी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके यहां आठ सौ रूपये से दस हजार रूपये तक की प्रतिमा बनायी गयी है. विद्यालय व अन्य समितियों की मांग के अनुसार विभिन्न आकार व डिजाइन की प्रतिमाएं इस बार बनायी जा रही है. मां सरस्वती की पूजा को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. सजावट की सामग्री दुकानों में बिक रही है. छात्र-छात्राओं में उमंग देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola