बालूमाथ के नए थाना प्रभारी बने अनुभव सिन्हा, किया पदभार ग्रहण

फोटो: 1 चांद 7 : नए थाना प्रभारी. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ थाना के नए प्रभारी के रूप में अनुभव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपराध और अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
बालूमाथ: बालूमाथ थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अनुभव सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया है. बालूमाथ थाना के 27 वें थाना प्रभारी बने है. निवर्तमान थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार का तबादला चंदवा थाना में कर दिया गया है. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में अपराध एवं उग्रवाद, अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी.
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि अनुभव सिन्हा इससे पूर्व बालूमाथ के अमरवाडीह में पिकेट प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके है. उन्होंने बालूमाथ थाना चौक स्थित एनएच-22 पर हाईवा वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को निजात दिलाने की बात कही है.
पदभार ग्रहण के मौके पर सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह एवं धीरज सिंह सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने नए थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा का स्वागत किया. मौके पर कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










