लातेहार के बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की गोली

Updated:
विज्ञापन
लातेहार के बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की गोली

लातेहार के बच्चों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की गोली

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें इसके सफल संचालन की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के एक भी बच्चे को कृमि की दवा से वंचित न रखना है. इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता से जुट जायें. एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी दवा : समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने बताया कि जिले में आगामी 15 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा. जो बच्चे इस दिन दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उनके लिए 18 जून को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जायेगा. इस अभियान के तहत जिले के एक से 19 आयु वर्ग के सभी बच्चों, किशोरों और किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी. यह दवा बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने में बेहद प्रभावी है. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग आपसी समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें. बैठक में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, डीइओ प्रिंस कुमार, डीएससी गौतम साहू समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola