प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनायें : विधायक

Updated:
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनायें : विधायक

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनायें : विधायक

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के पावन अवसर पर दशमी के दिन भव्य जुलूस निकाला गया. दशमी की देर रात तक चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. महावीरी झंडों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकले इस जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र गुप्ता और विशाल कुमार उर्फ गोलू ने किया. समाज की एकजुटता पर बल, विधायक ने किया उत्साहवर्धन : कार्यक्रम में विधायक प्रकाश राम ने कहा कि भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं. आज समाज को उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है. कहा कि हिंदू समाज के हित में यदि कोई कुर्बानी देनी पड़ी, तो वे इसके लिए सदैव तैयार रहेंगे. भव्य राम मंदिर देश के लिए गौरव का विषय है. रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रोशन साहू ने अतिथियों का सम्मान किया. शैलेश सिंह ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है. निर्मल सिंह ने कहा कि स्व राजेंद्र प्रसाद साहू के योगदान के कारण ही बालूमाथ में रामनवमी आज इतने भव्य रूप में मनायी जा रही है. आकर्षक झांकियों ने बिखेरी छटा, बड़का बालूमाथ बना विजेता : उत्सव के दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. बड़का बालूमाथ के कांवड़ शिव नृत्य को प्रथम पुरस्कार मिला. वहीं, टमटम टोला की राम जी की कुटिया को द्वितीय और हरिजन टोला की सीता हरण झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा चट्टी टोला के अघोरी डांस और महावीर मंडल की राक्षस वध झांकी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया. संचालन सुरेंद्र गुप्ता एवं विशाल कुमार उर्फ गोलू ने किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, कृष्ण यादव, रीना देवी, विवेक सिंह, अरुण साव, मनोहर साव, नामेश्वर साव, प्रवीण सिंह, ममता देवी, सुनील पांडे, त्रिवेणी साव, भुनेश्वर साहू, संजय यादव, रौशन यादव, गंगेश्वर यादव, सुजीत सिंह, रामनाथ सिंह, गोविंद कुमार, दिवाकर प्रसाद, अमन कुमार, दीपक कुमार, विनोद साव समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola