अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, मुआवजा, विस्थापन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी आंगनबाड़ी सेविका चयन संबंधी आवेदन आये. अपर समाहर्ता ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं सुनी एवं शिकायतों का जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जिला मुख्यालय में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर आवेदन दिया. छात्राओं के अनुसार विद्यालय में गणित, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, भौतिकी आदि के लिए शिक्षकों की कमी है. इस पर श्री दास ने अविलंब विद्यालय में संबंधित विषय के शिक्षको का प्रतिनियोजन का आश्वासन दिया.मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola