Jharkhand News: लातेहार में बड़ा हादसा, कांवड़ियों की गाड़ी बिजली पोल से टकरायी, पांच की मौत

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

लातेहार में कांवड़ियों की गाड़ी एक बिजली पोल से जा टकरायी. इस घटना में पांच लोग घायल हो गये है. जबकि 5 की स्थिति गंभीर है.

विज्ञापन

Jharkhand News : लातेहार के बालूमाथ प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार की तड़के सुबह तीन बजे कांवड़ियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया. इस वजह से पूरे वाहन करंट प्रवाहित हो गया. जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पांच की हालत गंभीर है. इनमें से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान रंगेली कुमारी (12 वर्ष), अंजली कुमारी (15 वर्ष), सविता देवी (30 साल), शांति देवी (62 वर्ष) और वाहन चालक दिलीप उरांव (24 वर्ष) के रूप में हुई है.

बाबाधाम से पूजा कर लौट रहे थे सभी तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सभी लोग देवघर के बाबाधाम से पूजा कर वापस बालूमाथ के मकईयाटांड़ लौट रहे थे. गांव पहुंचने में केवल 10 मिनट का सफर बाकी था. लेकिन इससे पहले ही प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला में चालक की आंख लग गयी. जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया. जिससे पूरे वाहन में करंट प्रवाहित हो गयी. करंट से झलसने की वजह पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है. जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं.

लोगों के चीखने की आवाज सुनकर बाहर आए ग्रामीण

घायलों में हनेश यादव, चरकू यादव, हरिनंदन यादव, परमेश्वर यादव (सभी ग्राम भैंसादोन), रीना कुमारी शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गयी. लोगों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर आए. इसके बाद बिजली काटकर राहत कार्य में जुट गये. आनन फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

Also Read: झारखंड विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, पहले बिजली काटी, फिर विपक्षी विधायकों को उठा ले गए मार्शल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola