बालूमाथ के कलकलिया जंगल में युवक की गोली लगने से मौत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 May 2026 8:13 PM

विज्ञापन

बालूमाथ के कलकलिया जंगल में युवक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू पंचायत के कलकलिया टोला स्थित जंगल में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान कलकलिया निवासी 42 वर्षीय रामेश्वर उरांव (पिता मनते उरांव) के रूप में की गयी है. घटना के बाद से गांव में मातम के साथ-साथ दहशत का माहौल है. क्या है पूरा मामला : जानकारी के अनुसार, रामेश्वर उरांव रविवार की रात खाना खाने के बाद गांव के ही कुछ लोगों के साथ जंगल में शिकार खेलने गया था. जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता होने लगी. इसी बीच पंचायत के मुखिया पति संतु उरांव के मोबाइल पर गांव के ही बलदेव उरांव का फोन आया. फोन पर उसने बताया कि गलती से गोली चल गयी है, जो एक व्यक्ति को लग गयी है. इतना कहने के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. महुआ पेड़ के नीचे मिला शव : इस सूचना के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस युवक की तलाश में रात को ही जंगल की ओर निकले. काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप जंगल में एक महुआ पेड़ के नीचे रामेश्वर उरांव का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. युवक की छाती में गोली लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस कर रही है जांच : थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत गोली लगने से हुई है. घटना महज एक दुर्घटना है या किसी साजिश के तहत की गयी हत्या, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. मामले में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इधर, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola