तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार लोगों को रौंदा

Updated at : 25 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार लोगों को रौंदा

थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक के समीप तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

मनिका. थाना क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक के समीप तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक घायल हो गये. घटना रविवार की देर रात घटी. घटना के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर किया गया. बताया जाता है कि एक बाइक पर सतबरवा के एरुआ निवासी सुधीर कुमार (पिता- प्रवीण सिंह) सुनील कुमार (पिता-गनौरी सिंह), जबकि दूसरी बाइक पर मनिका निवासी लक्की कुमार (पिता-उमेश कुमार), चंदन कुमार व अभिषेक कुमार (पिता-शिव राम) सवार थे. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद वाहन सवार गाड़ी समेत फरार होने में सफल रहा. पुलिस वाहन की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola