बरवाडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी पिकअप, सात घायल
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 May 2026 9:50 PM
बरवाडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी पिकअप, सात घायल
बरवाडीह़ बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गये. घटना उस वक्त हुई जब संत क्लारेट स्कूल, लेदगाई से छुट्टी के बाद एक पिकअप वैन बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी, जिसे सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला. दो बच्चों के हाथ टूटे, एमएमसीएच रेफर : घायल बच्चों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल और गांधी जी मेडिकल्स में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी कृति रंजन (9 वर्ष) पिता बद्री प्रसाद और आदर्श नगर निवासी शिवांशी वर्मा (14 वर्ष) पिता पप्पू कुमार के हाथ टूट गये हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. अन्य घायलों में प्रियांशु गुड़िया (9), तेजस्वी चंद्रा व नव्या सिंह (6), कोमल रंजना (15) और पीयूष राज (15) शामिल है़ं चिकित्स्कों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. निबंधन कैंप आज
लातेहार. राज्य कर संयुक्त आयुक्त पलामू अंचल द्वारा जीएसटी या जेपीटी में अनिबंधित व्यवसायियों का ऑनलाइन निबंधन को लेकर एक दिवसीय कैंप मंगलवार को लगेगा. उक्त कैंप शहर के काली मंदिर के हॉल में लगाया गया है. जिले के व्यवसायी जीएसटी या जेपीटी में निबंधन कराना चाहते हैं तो जरूरी कागजातों के साथ कैंप में पहुंच कर अपना निबंधन करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










