चंदवा व बारियातू से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन
चंदवा व बारियातू से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

बाबा नगरी देवघर के श्रावणी मेला की शुरुआत होने के बाद शिव भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा है.

विज्ञापन

फोटो : 11 चांद 9 : बारियातू से रवाना होते कांवरियों का जत्था.

प्रतिनिधि

चंदवा/बारियातू. बाबा नगरी देवघर के श्रावणी मेला की शुरुआत होने के बाद शिव भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा है. लोग बाबा के दर्शन को बाबा धाम जा रहे हैं. शुक्रवार को चंदवा शहर से पांच कांवरियों को जत्था बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. इससे पूर्व मां नगर भगवती मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त की यात्रा शुरू की. जत्थे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ रिक्की, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, एई निशांत कुमार, अपूर्व गुप्ता व सीताराम कुमार शामिल हैं. उधर बारियातू के साल्वे गांव से राज मिस्त्री का एक जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. जत्था में शामिल मुकेश गंझू ने बताया कि साल्वे मंदिर में पूजा-अर्चना कर वे लोग बाबा बैद्यनाथधाम के लिए निकले है. जत्था में झुमन गंझू, सचीतानंद राणा, बिरजू गंझू, कर्म गंझू, परमेश्वर गंझू, जगरनाथ गंझू, दसरथ गंझू, रोहित गंझू, श्माधी गंझू, सुषमा कुमारी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola