नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली

Updated:
विज्ञापन
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन

बालूमाथ. प्रखंड के कारीमाटी गांव में शनिवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. अखिल विश्व गायत्री परिवार की बालूमाथ, शेरेगड़ा व चंदवा शाखा के संयुक्त बैनर तले आयोजित इस यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. श्रद्धालु गायत्री माता और भारत माता के जयघोष करते हुए एकचटिया व गणेशपुर दुर्गा मंदिर होते हुए नदी तट पहुंचे. वहां से पवित्र जल भरकर कलश यात्री पुनः यज्ञ स्थल लौटे, जहां महाआरती और विधि-विधान से पूजन के बाद कलश को मंडप में स्थापित किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, यज्ञ समिति अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, सचिव भुनेश्वर यादव, संतोष सिन्हा और आनंदी प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. बालूमाथ में शांति व भाईचारे से पर्व मनाने की अपील

बालूमाथ. बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गयी हैं. इसे लेकर स्थानीय जामा मस्जिद में अंजुमन-सुब्हानुल-मुस्लिमीन कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अंजुमन के सदर हाजी शब्बीर ने की और संचालन सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि बालूमाथ ईदगाह में सुबह 6:30 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे बकरीद की नमाज अदा की जायेगी. मौलाना मजहर ने सभी से तय समय पर नमाज स्थल पर पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्याग और समर्पण का यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए. अंजुमन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के तमाम नागरिकों से आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola