पिछले वर्ष पर्व के दौरान हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क सीसीटीवी से हो रही निगरानी

Updated at : 06 Oct 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
पिछले वर्ष पर्व के दौरान हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क सीसीटीवी से हो रही निगरानी

पलामू प्रमंडलीय आयुक्त बैठक कर आला अधिकारियों को दिये हैं कई निर्देश लातेहार : लातेहार हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करता आया है, लेकिन पिछले वर्ष विजयादशमी एवं मुहर्रम के मौके पर हुई सांप्रदायिक घटना को लेकर इस बार लातेहार जिला प्रशासन काफी सतर्क है. पंचायत से लेकर जिला स्तर पर शांति समिति […]

विज्ञापन
पलामू प्रमंडलीय आयुक्त बैठक कर आला अधिकारियों को दिये हैं कई निर्देश
लातेहार : लातेहार हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करता आया है, लेकिन पिछले वर्ष विजयादशमी एवं मुहर्रम के मौके पर हुई सांप्रदायिक घटना को लेकर इस बार लातेहार जिला प्रशासन काफी सतर्क है. पंचायत से लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक की गयी है. पलामू प्रमंडलीय आयुक्त खुद यहां बैठक कर आला अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये हैं. पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे लगातार हर स्थिति पर निगाह रख रहे हैं. हर पूजा पंडाल एवं चौक चौराहों के आसपास पुलिस बल की तैनाती है. शहर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है. यह पहला अवसर है जब किसी पर्व पर यहां सुरक्षा के इतने व्यापक इंतेजाम किये जा रहे हैं.
43 साल से हो रहा है श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ : लातेहार शहर के बीचों-बीच अंबाकोठी में विगत 43 वर्षों से श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ होता आ रहा है. महायज्ञ परिसर के ठीक सामने बड़ा मसजिद है. लेकिन इन 43 वर्षों में कभी कोई अनहोनी नहीं हुई. महायज्ञ के दौरान जब भी शुक्रवार को मुसलिम धर्मावलंबी नमाज अता करते हैं, तब महायज्ञ में पारायण पाठ की ध्वनि या तो कम कर दी जाती है या फिर बंद कर दिया जाता है. ईद के मौके पर इसी परिसर में हिंदुओं द्वारा ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola