चिरान लकड़ी व छह साइकिल जब्त
Updated at : 05 Oct 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

गारू : पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत गारू पश्चिम वन क्षेत्र के मुंडू सब बीट में छापामारी करके वनकर्मियों ने चिरान लकड़ी जब्त की. पश्चिमी वन क्षेत्र के वनपाल सुशील पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार की रात मुंडू सब बीट एरिया से अठारह लकड़ी तस्कर, दस साइकिल लेकर घुसे हैं. इस […]
विज्ञापन
गारू : पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत गारू पश्चिम वन क्षेत्र के मुंडू सब बीट में छापामारी करके वनकर्मियों ने चिरान लकड़ी जब्त की. पश्चिमी वन क्षेत्र के वनपाल सुशील पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार की रात मुंडू सब बीट एरिया से अठारह लकड़ी तस्कर, दस साइकिल लेकर घुसे हैं.
इस पर वनपाल श्री पांडेय ने टीम गठित कर रात में लाभर- लात मार्ग में घात लगाकर बैठ गये. लात गांव रोड के दुधमटिया के पास छह साइकिल में चिरान लकड़ी लेकर 12 तस्कर पहुंचे. मगर जैसे ही तस्करों को पकड़ने वनकर्मी दौड़े सभी साइकिल छोड़कर भाग निकले. इसके बाद वन कर्मियों ने छह साइकिल एवं 16 पीस तीन इंच मोटा एवं सात फीट लंबी चिरान पटरी जब्त की. जब्त लकड़ी की कीमत 50 हजार रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




