प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार
Updated at : 01 Oct 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र केे मुरपा ग्राम में शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस के साथ बालूमाथ थाना पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरैयाटांड़ निवासी मो रियासत थैले में मुरपा से प्रतिबंधित मांस लेकर अपने घर हरैयाटांड़ जा रहा था. इसी बीच, मुरपा के […]
विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र केे मुरपा ग्राम में शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस के साथ बालूमाथ थाना पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरैयाटांड़ निवासी मो रियासत थैले में मुरपा से प्रतिबंधित मांस लेकर अपने घर हरैयाटांड़ जा रहा था. इसी बीच, मुरपा के ग्रामीणों की नजर पड़ गयी. ग्रामीणों को देख कर मो रियासत प्रतिबंधित मांस को छोड़ कर भाग गया. ग्रामीण प्रतिबंधित मांस को देख कर उग्र हो गये आैर बालूमाथ- खलारी मुख्य पथ को सुबह नाै बजे से 11 बजे तक जाम कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर पाकी पुलिस इंस्पेक्टर हरिश चंद्र सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी मनोज गुप्ता व चंदवा थाना प्रभारी के पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे. छापामारी अभियान चला कर मो रियासत को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर मुरपा निवासी मो मुंतजीर (मकान मालिक) एवं मांस व्यापारी मो शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सड़क जाम हटवा दिया. पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया. मुरपा ग्राम में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस ने मो अताउल्ला को भी नामजद अभियुक्त बनाया है, जो फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




