जिले को निखार कर पहचान दिलाने की जरूरत

Updated at : 30 Sep 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
जिले को निखार कर पहचान दिलाने की जरूरत

चंदवा : नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां उग्रतारा महोत्सव 2016 का समापन बुधवार की देर रात हो गया. देर रात तक कलाकार के नृत्य व गीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. चंदवा समेत आस-पास के दर्जनों प्रखंड व जिला के लोग इस महोत्सव में शरीक हुए. मौके पर […]

विज्ञापन

चंदवा : नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां उग्रतारा महोत्सव 2016 का समापन बुधवार की देर रात हो गया. देर रात तक कलाकार के नृत्य व गीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. चंदवा समेत आस-पास के दर्जनों प्रखंड व जिला के लोग इस महोत्सव में शरीक हुए.

मौके पर लातेहार जिला के प्रभारी मंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही हमारी विरासत है. इसे सहेज कर रखना जरूरी है. कहा कि लातेहार जिला में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. इसे निखार कर पहचान देने की जरूरत है.

बुधवार की शाम चार बजे शुरू हुआ कार्यक्रम रात 1.30 बजे तक चलता रहा. सांसद सुनील सिंह ने कहा क्षेत्र के लिए यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा. अगले वर्ष तक लातेहार का प्रत्येक गांव एलइडी लाइट से जगमगायेगा.

महोत्सव में आरा बिहार निवासी चंदन तिवारी व धनबाद के रहने वाले अविनाश बेगी ने समां बांधा. इनके भजनों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे. गंगा जी से मटिया मंगोले बानी गीत पर लोगों ने जम कर तालियां बजायी. गायिका चंदन ने प्रभात खबर से बात करते कहा कि वे लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है. वहीं ओड़िशा के प्रिंस ग्रुप के कोरियोग्राफर कृष्ण मोहन ने कहा कि वे देश-विदेश में कई शो कर चुके हैं. चंदवा में वे 23 सदस्य लेकर परफार्रमेंस करने आये थे.

कलाकारों व पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित : भोजपुरी गायक भरत शर्मा व अर्चना पांडेय के अलावा गायिका चुमकी राय, प्रिंस ग्रुप के कोरियोग्राफर कृष्ण मोहन, गायिका चंदन तिवारी, गायक अविनाश बेगी समेत अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola