रोल और ख्रीस्त राजा विद्यालय की टीम विजयी

चंदवा. जमीरा पंचायत अंतर्गत ब्राइट फ्यू्चर पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को अंतर विद्यालय बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव ने फुटबॉल को किक कर फाइनल मैच का उदघाटन किया. खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया. सीनियर बालक वर्ग का फाइनल रोल स्कूल बनाम […]
चंदवा. जमीरा पंचायत अंतर्गत ब्राइट फ्यू्चर पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को अंतर विद्यालय बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव ने फुटबॉल को किक कर फाइनल मैच का उदघाटन किया. खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया.
सीनियर बालक वर्ग का फाइनल रोल स्कूल बनाम इंडियन पब्लिक स्कूल मुरूदीरी के बीच हुआ. रोल ने मुरूदीरी को एक गोल से हरा कर फाइनल पर कब्जा जमाया. सीनियर बालिका वर्ग में ख्रीस्त राजा विद्यालय चंदवा बनाम निंद्रा विद्यालय की टीम के बीच खेला गया. इसमें ख्रीस्त राजा की टीम विजयी रही. वहीं जूनियर बालक वर्ग का फाइनल रोल स्कूल की टीम बनाम महुआमिलान स्कूल की टीम के बीच हुआ.
रोल की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया. जूनियर बालिका वर्ग में निंद्रा स्कूल की टीम बनाम महुआमिलान के बीच खेला गया. निंद्रा की टीम विजयी रही. मौके पर प्रमुख नवाहीर उरांव, मुखिया बैजू मुंडा, आरपीएफ इंस्पेक्टर लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, हरिवंश प्रजापति, मोहन लाल चावड़ा, रामपाल उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




