व्हील चेयर पर दिव्यांगों का डांस देख दर्शक दंग
Updated at : 29 Sep 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

मां उग्रतारा महोत्सव में दूसरे दिन एबिलिटी अनलिमिटेड के कलाकारों ने बिखेरा जलवा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है यह डांस ग्रुप चंदवा : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा नगर ग्राम में आयोजित मां उग्रतारा नवरात्र महोत्सव में बुधवार को दूसरे दिन एबिलीटी अनिलिमिटेड के कलाकारों ने मंच […]
विज्ञापन
मां उग्रतारा महोत्सव में दूसरे दिन एबिलिटी अनलिमिटेड के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है यह डांस ग्रुप
चंदवा : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा नगर ग्राम में आयोजित मां उग्रतारा नवरात्र महोत्सव में बुधवार को दूसरे दिन एबिलीटी अनिलिमिटेड के कलाकारों ने मंच पर जलवा बिखेरा. व्हील चेयर पर दिव्यांगों का डांस देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गये. कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा.
मंगलवार की देर शाम बारिश के कारण एबिलिटी अनलिमिटेड कार्यक्रम नहीं हो पाया था. बुधवार की सुबह यह कार्यक्रम शुरू हुआ. नृत्य देख लोग काफी रोमांचित हुए. मंच पर 15 दिव्यांगों ने व्हील चेयर पर ही नृत्य कर लोगों की वाहवाही लूटी. इस ग्रुप के संयोजक सैयद सलाउद्दीन पाशा है. श्री पाशा ने कहा कि विकलांगता एक मानसिकता है, अक्षमता नहीं. भारतीय संगीत दवा के समान है. हम अपने परफॉर्मेंस के जरिये देश-विदेश में पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं. डांस के दौरान व्हील चेयर 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया है. गिनीज वर्ल्ड बुक में भी हम डांस दर्ज करा चुके हैं. वे भारतनाट्यम, युगलबंदी, योगा, गणपति वंदना, भागवत गीता, वंदे मातरम का मंचन करते है. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया.
दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम : बुधवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय थे. विपिन मिश्रा के गायन को लोगों ने खूब सराहा.
इसके बाद भरत शर्मा, चंदन तिवारी, केड़िया बंधु की जुगलबंदी, चुमकी रॉय, विश्व विख्यात प्रिंस ग्रुप का नृत्य, ताशा बिटस समेत कई कार्यक्रम हुए. कई सरकारी विभाग के स्टॉल भी लगाये गये हैं.
मंगलवार को बारिश के कारण रद्द हो गया था कार्यक्रम : इससे पहले मंगलवार की देर शाम महोत्सव के उदघाटन के अवसर पर सांसद सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं. मंच संचालन मीनाक्षी देवी ने किया. कार्यक्रम शुरू होने के बाद बारिश होने से मंगलवार को होनेवाले कार्यक्रम रद्द कर दिये गये थे.
महाप्रसाद के लिए उमड़े श्रद्धालु
नवरात्र महोत्सव में लोगों का हुजूम उमड़ा. चंदवा समेत बालूमाथ, बारियातू, हेरहंज, लातेहार, गारू, महुआड़ांड, मनिका, सतबरवा, चतरा, इटखोरी, पलातू समेत अन्य जगह से हजारों लोग मां के दर्शनार्थ व कार्यक्रम का लुत्फ उठाने पहुंचे. मंगलवार को महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी दी गयी. बुधवार को महाप्रसाद के रूप के पूड़ी व खीर दी गयी.
मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, मौन जुलूस निकाल कर जताया विरोध
विरोध. हड़ताली पारा शिक्षकों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी है. इस क्रम में पारा शिक्षकों ने बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन किया. लातेहार में पारा शिक्षकों ने मोटरसाइिकल जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाये, तो बरवाडीह में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया. वहीं चंदवा, मनिका व बालूमाथ में पारा शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाल कर विरोध जताया. उधर, पारा शिक्षकों की हड़ताल का असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है. कई विद्यालयों में ताले लटक गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




