विद्यालय नहीं आये एक भी शिक्षक, लौटे विद्यार्थी

Updated at : 29 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय नहीं आये एक भी शिक्षक, लौटे विद्यार्थी

मंगरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं चार शिक्षक ग्रामीणों ने बताया : आये दिन गायब रहते हैं शिक्षक व प्रधानाध्यापक बरवाडीह : प्रखंड के मंगरा मध्य विद्यालय से शिक्षक के हमेशा गायब रहने से विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. प्रखंड के मंगरा विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक गायब थे, […]

विज्ञापन
मंगरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं चार शिक्षक
ग्रामीणों ने बताया : आये दिन गायब रहते हैं शिक्षक व प्रधानाध्यापक
बरवाडीह : प्रखंड के मंगरा मध्य विद्यालय से शिक्षक के हमेशा गायब रहने से विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. प्रखंड के मंगरा विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक गायब थे, जिससे विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित थी. पारा शिक्षक के हड़ताल पर जाने से कई शिक्षक पूर्व में ही विद्यालय से गायब हैं, लेकिन वर्तमान में चार शिक्षक पदास्थापित हैं . बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब विद्यालय की कक्षा में बच्चे अपने शिक्षक की प्रतिक्षा में बैठे थे, लेकिन शिक्षकों का अता-पता नहीं था.
प्रधानाध्यापक नवरंग तिवारी भी विद्यालय नहीं आये थे. ग्रामीण बंसत ठाकुर, विवेक कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षकों के विद्यालय से हमेशा गायब रहने से विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते हुए विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola