मनिका में कई घर हुए ध्वस्त

Updated at : 29 Sep 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
मनिका में कई घर हुए ध्वस्त

प्रशासन से मदद की गुहार लगायी मनिका : प्रखंड की कोपे पंचायत के बरवाडीह, सेमरी और दासडीह में सोमवार व मंगलवार की रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से कई घर ध्वस्त हो गये. वहीं कई घरों की दीवारों में दरार आ गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंसस किरानी उरांव व प्रमुख गायत्री देवी को दी. प्रमुख […]

विज्ञापन
प्रशासन से मदद की गुहार लगायी
मनिका : प्रखंड की कोपे पंचायत के बरवाडीह, सेमरी और दासडीह में सोमवार व मंगलवार की रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से कई घर ध्वस्त हो गये. वहीं कई घरों की दीवारों में दरार आ गयी.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंसस किरानी उरांव व प्रमुख गायत्री देवी को दी. प्रमुख ने बरवाडीह सेमरी गांव जाकर कई घरों का जायजा लिया. कहा कि फोटो कराकर अंचल कार्यालय में आवेदन दें, जो भी सरकारी सुविधा होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा. बरवाडीह में जमीला बीबी, हसीबुल्लाह अंसारी, मेहरून बीबी, वकील मियां, तजमुल अंसारी, इमामुदीन अंसारी, शब्बा बीबी, सैमुन बीबी तथा समेंरी में सकीना खातून, खुर्शीद अंसारी, विनोद परहिया, लालधारी परहिया, रामनाथ परहिया, नरेश उरांव, रघु प्रजापति व दासडीह में मोहन सिंह के घर बारिश से क्षतिग्रस्त हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola