आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा लातेहार: सुनील सिंह

लातेहार : चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लातेहार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है. सांसद श्री सिंह बुधवार को स्थानीय जिला कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर का उदघाटन कर रहे थे. शहर के विभिन्न चौक चौराहों में सांसद कोटे की राशि से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. […]
लातेहार : चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लातेहार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है. सांसद श्री सिंह बुधवार को स्थानीय जिला कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर का उदघाटन कर रहे थे.
शहर के विभिन्न चौक चौराहों में सांसद कोटे की राशि से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. सांसद श्री सिंह ने कहा कि लातेहार शहर को आधुनिक बनाने की दिशा में यह पहला कदम है. मौके पर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने सांसद के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयासों से ही शहर विकसित होगा. पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे ने कहा कि शहर में सीसीटीवी लगने से अपराध में कमी आयेगी और असामाजिक तत्वों के गतिविधियों पर लगाम लगायी जा सकेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय, भाजपा नेता राकेश कुमार दुबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




