असामाजिक तत्वों पर नजर रखें

Updated at : 27 Sep 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर नजर रखें

आयुक्त ने दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर दिये कई निर्देश, कहा परिसदन में की उच्चाधिकारियों केसाथ बैठक अापराधिक इतिहास रखनेवाले एवं वारंटियों पर रहेगी कड़ी नजर लातेहार : दहशरा एवं मुहर्रम को लेकर पलामू आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने स्थानीय परिषद ने उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की. श्री एक्का ने अपराधिक इतिहास रखने […]

विज्ञापन
आयुक्त ने दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर दिये कई निर्देश, कहा
परिसदन में की उच्चाधिकारियों केसाथ बैठक
अापराधिक इतिहास रखनेवाले एवं वारंटियों पर रहेगी कड़ी नजर
लातेहार : दहशरा एवं मुहर्रम को लेकर पलामू आयुक्त राजीव अरुण एक्का ने स्थानीय परिषद ने उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की. श्री एक्का ने अपराधिक इतिहास रखने वाले, वारंटी एवं फरार लोगों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया. उन्होंने असामाजिक तत्वों एवं आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
श्री एक्का ने कहा कि गत वर्ष पर्व के दौरान आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वाले 14 लोगों पर मुकदमा किया गया था, उन लोगों पर अंतिम चाजर्शीट जमा करें. इसके अलावा जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरेगढ़ा, मुरपा व मासियातू एवं बरवाडीह की छेंचा पंचायत में गत वर्ष घटित सांप्रदायिक घटनाओं के मद्देनजर आयुक्त ने पदाधिकारियों को अलर्ट रहने एवं दंडाधिकारी नियुक्त कर सुरक्षा को चाक चौबंद करने का निर्देश दिया.
बैठक में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण अनुमंडलीय पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक एम रहमान, अंचलाधिकारी ललन कुमार, बीडीओ उत्तम प्रसाद, पुलिस निरीक्षक कपिलदेव सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola